फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   petrol pump employees looted funds aslhat tan

पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर असलहा तान लूटी रकम

Fri, 29 Jul 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
 ककरही में बृहस्पतिवार की शाम पेट्रोल पंप पर पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने कर्मचारियों पर असलहा तान 17,500 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद कर्मचारियों की पिटाई कर मैनेजर के कमरे में बंद करने के बाद शटर गिराकर फरार हो गए। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गोला प्रतिनिधि के अनुसार शाम पांच बजे ककरही स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर एक बाइक से तीन बदमाश पहुंचे। सेल्समैन रामजियावन, हरीराम पर असलहा तान जेब में रखे करीब 17,500 निकाल लिए। वारदात के बाद सेल्समैन को लेकर वह मैनेजर के कमरे में पहुंचे। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। कमरे में मौजूद मैनेजर संजय शर्मा पर असलहा तान रुपये मांगने लगे। रुपये बैंक में जमा करने की जानकारी देने के साथ ही मैनेजर ने काउंटर खोलकर बदमाशों को दिखाया तो उनकी पिटाई करने के बाद मोबाइल छीनकर कमरे में सेल्समैन के साथ बंद कर फरार हो गए। रामजियावन ने अपने मोबाइल से घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed