फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People jaam the traffic in support of histrysheeter

हिस्ट्रीशीटर के समर्थन में सड़क जाम, लाठीचार्ज

Sat, 03 Feb 2018 01:31 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 03 Feb 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
People jaam the traffic in support of histrysheeter
सड़क जाम करे रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
लूट, हत्या जैसे गंभीर मामलों के आरोपी तथा ग्राम प्रधान राधे यादव को पुलिस हिरासत में लेने का आरोप लगाते हुए धस्का गांव के कुछ लोगों ने शुक्रवार को गोरखपुर-वाराणसी मार्ग जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगने से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, मगर प्रदर्शनकारी उग्र होने लगे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। सड़क जाम कर रहे लोगों को खदेड़कर पुलिस ने आवागमन शुरू कराया। पुलिस ने रास्ता जाम करने वाले 15 नामजद समेत 100 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बांसगांव धस्का गांव के निवासी प्रधान राधे यादव लूट, हत्या के मामले में जेल में बंद था। बृहस्पतिवार को यह हिस्ट्रीशीटर जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। घरवालों का आरोप है कि जेल से बाहर निकलते ही पुलिस ने उसे फिर हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस इस बात से इन्कार कर रही है। शुक्रवार को राधे यादव के समर्थन में धस्का गांव के कुछ लोगों ने कौड़ीराम के पास सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राधे को हिरासत में लेने से इन्कार किया तो लोग प्रदर्शन करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर राधे यादव पर दर्ज हैं 35 मुकदमे 
बांसगांव थाने के हिस्ट्रीशीटर राधे यादव पर गोरखपुर, आजमगढ़ में 35 मुकदमे दर्ज हैं। बांसगांव थाने में ही उस पर 10 केस हत्या, लूट और लूट के लिए गोली मारने जैसी धाराओं में दर्ज हैं। इसके अलावा वह बांसगांव और सिकरीगंज थाने का गैंगेस्टर भी है। चौरीचौरा थाने में तीन आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं। सिकरीगंज में गैंगेस्टर, लूट, डकैती के चार केस दर्ज हैं। बड़हलगंज में तीन केस आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश, गोला में पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, लूट, 7 सीएलए की धाराओं में केस शामिल हैं। गगहा में एक मुकदमा दर्ज है। आजमगढ़ के महाराजगंज समेत अन्य थानों में इस बदमाश पर डकैती, लूट, हत्या की कोशिश की धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरजीत गैंग का शूटर है राधे
पुलिस के अनुसार अमरजीत यादव गैंग के सक्रिय शूटर राधे यादव ने जिले में कई बड़ी वारदातें की हैं। लूट कर गैंग के लिए रकम एकत्र करने के आरोप में पुलिस ने इसे पकड़ा भी था। पुलिस की मानें तो अमरजीत के जेल में जाने के बाद गोरखपुर में गैंग की कमान राधे संभाल रहा था। सत्ता का संरक्षण होने से इसकी गिरफ्तारी की हिम्मत पुलिस नहीं जुटा पाती थी। 


समर्थकों को चिह्नित कर रही पुलिस
राधे यादव के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों की पुलिस पहचान कर रही है। इसके लिए वह आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। अब तक 10 लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। पुलिस ने विजयी यादव, अयोध्या यादव, झीनक यादव, वीरेंद्र यादव, हरेंद्र यादव, धर्मनाथ यादव, लल्लू यादव, सरवन यादव, राजू यादव, रामप्रीत को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed