फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People attack on doctor

रेलवे अस्पताल में डॉक्टर पर हमला

Mon, 02 Jan 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 02 Jan 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
People attack on doctor
- फोटो : demo
रेलवे अस्पताल में शनिवार की रात पहुंचे छह से अधिक लोगों ने मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर पर हमला कर दिया और इमरजेंसी में तोड़फोड़ की। हमले से डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। 100 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


 शाहपुर इलाके के पीके श्रीवास्तव रेलवे कर्मचारी हैं। शनिवार रात उनके बेटे अंकित श्रीवास्तव की तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के लिए अपने एक रिश्तेदार के साथ रात करीब 2 बजे वह रेलवे अस्पताल पहुंचे और बेटे को इमरजेंसी में भर्ती कराया। इस दौरान इमरजेंसी में डॉ. वैभव अग्रवाल की ड्यूटी लगी थी। अंकित के इलाज को लेकर पीके श्रीवास्तव के साथ आए शख्स और डॉक्टर में कहासुनी हो गई। आरोप है कि उस समय तो वह शख्स चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद करीब छह लोगों के साथ वहां पहुंचा और डॉ. वैभव पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने इमरजेंसी में तोड़फोड़ भी की और फरार हो गए। 100 नंबर पर सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में शाहपुर इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मारपीट और तोड़फोड़ की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed