{"_id":"57139f5f4f1c1b762510fbf3","slug":"online-feading-of-crime-report-is-on-lazy-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन नहीं हो रहा संगीन अपराधों का रिकार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन नहीं हो रहा संगीन अपराधों का रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 17 Apr 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीनियस क्राइम मॉनीटरिंग सिस्टम (एचसीएमएस) सॉफ्टवेयर में संगीन अपराधों की फीडिंग की सुस्त रफ्तार पर आईजी एचआर शर्मा ने नाराजगी जताई है। शनिवार को समीक्षा के बाद उन्होंने अभियान चलाकर जोन के सभी पुलिस कप्तानों को 15 दिन के भीतर स्थिति ठीक करने का निर्देश दिया है।
एचसीएमएस सॉफ्टवेयर में डाटा फीडिंग के लिए 15 बिंदु निर्धारित हैं। इनमें रोड लूट, बैंक लूट, सर्राफा कारोबारियों से लूट, वाहन चोरी, नकबजनी, अन्य चोरियां, नामजद और प्रकाश में आए अपराधियों का पूरा विवरण हर महीने फीड करना होता है। शनिवार को जोन के सभी डीसीआरबी प्रभारी के साथ आईजी एचआर शर्मा ने बैठक कर स्थिति की जानकारी ली।
व्यवस्था ठीक न मिलने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अब तक दर्ज हुए संगीन मामले और इसमें नामजद लोगों की जानकारी 15 दिन में थानों से लेकर फीड करने का निर्देश दिया। पकड़े गए बदमाशों का गैंग रजिस्ट्रेशन करने के बाद गैंगेस्टर एक्ट, प्रापर्टी को जब्त करने, जमानत निरस्तीकरण के लिए हुई कार्रवाई का भी विवरण देना है।
विज्ञापन
आईजी एचआर शर्मा ने बताया कि सक्रिय बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही डोजियर तैयार कर इसकी नियमित मॉनीटरिंग कराई जाएगी।