फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   onion looted in gorakhpur

गोरखपुर में टीडीएम तिराहे के पास 50 किलो प्याज लूटकर भागे बाइक सवार तीन बदमाश

Mon, 09 Dec 2019 10:48 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 09 Dec 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
onion looted in gorakhpur
घटना की जानकारी देता रिक्शावाला। - फोटो : अमर उजाला
पिछले एक महीने से लगातार प्याज की कीमतों में इजाफे के चलते अब लोग इसकी लूटपाट भी करने लगे हैं। गोरखपुर से खबर है कि टीडीएम तिराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाश एक बोरी में रखे 50 किलो प्याज लूटकर फरार हो गए। लूटा गया प्याज मंडी के फिरोज अहमद थोक व्यापारी की दुकान से रिक्शे से दो होटलों में जा रहा था।
विज्ञापन


रिक्शेवाले ने बताया कि वह जब टीडीएम तिराहे के पास से निकला तो बाइक पर आए तीन बदमाश उसकी रिक्शे में रखी बोरी ले भागे। बोरी में 50 किलो प्याज थी।लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कानपुर, नासिक के प्याज कारोबारियों पर कसा शिकंजा
उधर, प्याज की कालाबाजारी करने वाले कारोबारियों पर डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने शिकंजा कस दिया है। नासिक और कानपुर के कुछ प्याज कारोबारियों को चिन्हित करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतनवां-महराजगंज से 3600 कुंतल प्याज नेपाल भेज दी गई। इस मामले में डीआरआई ने नौतनवां के प्याज कारोबारी सन्नी मद्भेशिया को गिरफ्तार किया था। अब रेवन्यू इंटेलीजेंस के अफसरों ने गलत तरीके से नेपाल और बिहार प्याज भेजने वाले कारोबारियों को निशाने पर लिया है।


सूत्रों के मुताबिक प्याज की महंगाई की वजह से कालाबाजारी बढ़ी है। इसमें प्याज के कई बड़े कारोबारियों की संलिप्तता उजागर हुई है। अब एक-एक कारोबारी के प्याज के स्टॉक की जांच कराई जा रही है। दस्तावेजों का मिलान करके रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed