फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Murderer of teachers was arrested

छेड़खानी के शक में हुई थी दिव्यांग शिक्षक की हत्या

Thu, 08 Dec 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 08 Dec 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Murderer of teachers was arrested
पकड़े गए लोगों के साथ प्रेसवार्ता करते एसएसपी और एसपी सिटी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
चिलुआताल इलाके में डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज के दिव्यांग शिक्षक की हत्या छेड़खानी के शक में हुई थी। ताने से आजिज छात्रा के भाई ने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। शिक्षक पर गोली उसी ने चलाई थी। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन


बुधवार को घटना का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी रामलाल वर्मा ने पुलिस लाइंस में पत्रकारों को बताया कि दो दिसंबर को दिव्यांग शिक्षक राकेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चिलुआताल और स्वाट की संयुक्त टीम ने 7 दिसंबर को शिव मंदिर तिराहा मिर्जापुर के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि  चिलुआताल, प्रतापपुर के आफताब की बहन कॉलेज में पढ़ती है। उसे शक था कि शिक्षक उसकी बहन के साथ छेड़खानी करता था, इसे लेकर पहले भी उसने शिक्षक से शिकायत की थी।
विज्ञापन


बकौल आफताब तब शिक्षक ने छात्रा को फेल करने की धमकी दी थी और कहा था कि तुम्हारा भी उस स्कूल से नाम कटवा देंगे, जहां पढ़ते हो, क्योंकि वह स्कूल उसके रिश्तेदार का है। इसे लेकर लोग भी तरह-तरह की चर्चा करते थे और ताने भी मारते थे, जिससे आजिज आकर आफताब ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में शामिल उसके दो साथी सिंहोरवा के अमरेस, रवि वर्मा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आफताब के पिता पीएसी में सिपाही हैं, वर्तमान में वह गोंडा में तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी करने वाली टीम को नकद पुरस्कार

गिरफ्तारी करने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार का नकद पुरस्कार दिया। टीम में चिलुआताल के प्रभारी निरीक्षक असलम सिद्दीकी, जगरनाथ यादव, अजेंद्र प्रातप सिंह, राधेश्याम निषाद, सत्यप्रकाश पासवान, स्वाट टीम के उप निरीक्षक अनिल उपाध्याय, विपेंद्र मल्ल, सनासन सिंह, शशिकांत राय, दुर्गेश मिश्रा, सत्यप्रकाश वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed