{"_id":"57420df14f1c1b4a4e6908d5","slug":"murder-in-dispute-of-gutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी के विवाद में मारपीट, बुजुर्ग की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी निकासी के विवाद में मारपीट, बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 23 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
अकबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला के चक महेशपुर गांव में रविवार की सुबह बरसात के पानी की निकासी को लेकर पट्टीदारों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से हुए पथराव में एक पक्ष के बुजुर्ग और दो महिलाएं घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें लेकर सीएचसी गोला पहुंचे जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
गोला प्रतिनिधि के अनुसार चक महेशपुर गांव के रहने वाले अकबर और वजैद अंसारी के बीच पानी निकासी को लेकर विवाद चलता है। बारिश के कारण अकबर के दरवाजे पर पानी लगा था। रविवार की सुबह अकबर (70) पानी निकालने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान पहुंचे वजैद और असलम विरोध करने लगे।
हासुनी के बाद दोनों परिवार के लोग जुट गए। हाथापाई होने के बाद इनके बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से हुए पथराव में एक ईंट अकबर के सिर में लग गया। परिवार की महिलाएं सेतु और शरिफुन निशा भी घायल हो गई। तीनों को परिवार के लोग सीएचसी गोला ले गए जहां डॉक्टर ने अकबर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।