फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mother give fake information to kidnapp her child

मां ने बेटे के अपहरण की बनाई झूठी योजना

Sat, 16 Jul 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 16 Jul 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
mother give fake information to kidnapp her child
अपहरण
रुपये के लालच में एक महिला ने अपने ही बेटे के अपहरण की झूठी योजना बना डाली और पांच लाख की फिरौती देने के लिए ससुर पर जमीन बेचने का दबाव बनाने लगी। अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस ने शनिवार को बच्चे को रिश्तेदार के घर से बरामद कर मामले का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन


बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार बस्ती, दुबौलिया के कसैला गांव की रहने वाली मीना सिंह का उसके पति विजय सिंह से विवाद चल रहा है। पत्नी और आठ साल के बेटे विक्रम को घर छोड़कर विजय बाहर रहते हैं। रुपये की जरूरत पड़ने पर चार दिन पहले मीना ने विक्रम को बांसगांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर भेज दिया और ससुर गोपाल सिंह को बेटे के अपहरण की झूठी सूचना देकर थाने पहुंच तहरीर दे दी। रिश्तेदार ने मीना के कहने पर उसके ससुर के मोबाइल पर फोन कर पांच लाख रुपये फिरौती मांगी।
विज्ञापन


सर्विलांस की मदद से दुबौलिया पुलिस और बस्ती क्राइम ब्रांच को विक्रम के बांसगांव क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। शनिवार की सुबह बस्ती पुलिस बांसगांव थाने पहुंची और बांसगांव पुलिस की मदद से दोपहर 3:30 बजे वार्ड नंबर 12 में रहने वाले मीना के रिश्तेदार बलदाऊ सिंह के घर दबिश देकर विक्रम को बरामद कर उसके बेटे दीपू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ बांसगांव अखिलेश सिंह ने बताया कि रुपये की जरूरत होने पर मीना ने बेटे के अपहरण की झूठी योजना बनाई थी। फोन कराने के बाद जमीन बेचने के लिए गोपाल सिंह पर वह दबाव बना रही थी। लेकिन पुलिस की सक्रियता से वह अपने मकसद में फेल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed