{"_id":"57f3d3944f1c1bda1726f836","slug":"money-has-been-taken-out-from-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजों ने खाते से निकाली रकम, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाजों ने खाते से निकाली रकम, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 04 Oct 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता का इलाज कराने आए व्यापारी का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। अज्ञात के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं मोहद्दीपुर में महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये निकाल लिए गए।
महराजगंज, नौतनवां के मो. हनीफ 22 सितंबर को तरंग क्रॉसिंग स्थित डॉ. बीबी त्रिपाठी की क्लीनिक में पिता का इलाज कराने आए थे। रुपये निकालने के लिए वह गंगेज होटल के पास एटीएम में गए थे। एक व्यक्ति वहां पहले से रुपये निकाल रहा था। दो बार कोशिश करने के बाद भी रकम न निकलने पर उसने हाथ से कार्ड लेकर प्रक्रिया को पूरी करते हुए कोड पूछकर डाल दिया। प्रक्रिया के बीच ही उसने कार्ड बदल लिया। घर पहुंचने के बाद अगले दिन मो. हनीफ रुपये निकालने नौतनवां कस्बे में गए तो खाते से 1.10 लाख रुपये की निकासी की जानकारी हुई। खोजबीन बाद उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर तहरीर दी। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया।
दूसरी तरफ, शाहपुर, सैनिक कुंज के विजय पासवान की पत्नी आशा 26 सितंबर को मोहद्दीपुर स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। लाइन में आगे खड़े युवक ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया। आरोप है कि जालसाज ने खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर जालसाजी का केस दर्ज कर कैंट पुलिस छानबीन कर रही है।