{"_id":"5909ee724f1c1ba874441ad2","slug":"molestation-with-nine-year-old-girl-by-her-maternal-grandfather","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाना ने की बच्ची से छेड़खानी, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाना ने की बच्ची से छेड़खानी, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 04 May 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
यौन प्रताड़ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंगहा थाना क्षेत्र में 70 साल के एक बुजुर्ग पर नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपी रिश्ते में बच्ची का नाना है। टॉफी खिलाने के बहाने वह उसे घर से दूर ले गया था। वहां से किसी तरह बुजुर्ग के चंगुल से छूटकर बच्ची घर पहुंची और नानी को पूरी बात बताई। पुलिस ने नानी की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रिश्तों को कलंकित करने वाले इस मामले में बुजुर्ग अब खुद को निर्दोष बता रहा है। खोराबार क्षेत्र के एक गांव की बालिका दो दिन पहले ही झंगहा क्षेत्र के गांव में ननिहाल आई थी। बुधवार को रिश्ते में उसके नाना आरोपी 70 वर्षीय राम स्वरूप टॉफी खिलाने के बहाने उसे घर से दूर ले गया और छेड़खानी करने लगा। बालिका को उसकी हरकतें बुरी लगीं तो वह शोर मचाने लगी। आरोपी ने इस पर उसे मारने की धमकी भी दी लेकिन वह बुजुर्ग को धक्का देकर घर भाग आई। घर आकर उसने नानी को पूरी बात बता दी। पुलिस ने बुजुर्ग पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।