{"_id":"57cc790e4f1c1bb030317889","slug":"molestation-with-a-girl-and-threatened-to-acid-attack-after-opposing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने की धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
molestation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग से लौट रही छात्रा से शोहदों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई करने के साथ ही मुकदमे में सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। यही नहीं, आरोप है कि छेड़छाड़ करने वाले युवकों ने घर पहुंचकर छात्रा की गर्भवती बहन और भाई पर की पिटाई करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में चिलुआताल पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
महेसरा की रहने वाली युवती कंप्यूटर क्लास करती है। दो सितंबर की शाम वह कोचिंग से लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में मिले गांव के हेमंत ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद हेमंत का साथी जेब से शीशी निकालकर चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देने लगा। भागते हुए छात्रा जब घर पहुंची तो आरोपी युवक अपने घरवालों के साथ ही रिश्तेदारों को लेकर वहां भी पहुंच गया। छात्रा की गर्भवती बहन ने जब बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी।
आरोप है कि कोचिंग से लौटे छोटे भाई को भी घेरकर जान से मारने की धमकी दी गई। गांववालों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए। छात्रा की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने शनिवार की रात हेमंत, उसके भाई सत्येंद्र, बहन नीलम, सुमन, उसकी मां और बहनोई के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और बलवा का केस दर्ज किया है। सीओ डीएन शुक्ला का कहना है कि चिलुआताल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।