फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mobiles and bags of girls stolen from university

दीक्षा भवन से छात्राओं के बैग, मोबाइल चोरी

Thu, 08 Dec 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 08 Dec 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mobiles and bags of girls stolen from university
गोरखपुर विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बुधवार को परीक्षा देने आई छात्राओं का बैग, मोबाइल चोरी हो गया। इस बारे में जब गार्ड से पूछा गया तो उसने कोई जानकारी होने से इन्कार कर दिया। पीड़ित छात्राएं एमए की अभिलाषा सिंह और सुरभि सिंह जब इसे लेकर यूनिवर्सिटी चौकी पर तहरीर देने पहुंची तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को कैंट थाने जाने के लिए कह दिया। इसके बाद छात्राओं ने प्रॉक्टर से शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


दोनों छात्राएं बुधवार को एमए माइक्रो इकनॉमिक्स की परीक्षा देने दीक्षा भवन पहुंची थीं। परीक्षा केंद्र के बाहर गार्ड के पास उन्होंने अपने बैग रख दिए। दोनों परीक्षा देने के बाद जब बैग लेने पहुंची तो वह गायब मिला। दोनों बैग में तीन मोबाइल फ ोन सहित अन्य कागजात भी थे। छात्राओं का कहना है कि दीक्षा भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे केवल नाम के हैं। जब बैग चोरी होने के बाद उन लोगों ने रिकॉर्डिंग देखनी चाही तो पता चला कि कैमरे लंबे समय से खराब चल रहे हैं। कैमरे ठीक होते तो बैग के बारे में पता लगाया जा सकता था।
विज्ञापन


छात्र नेता निखिल उपाध्याय ने सीसीटीवी कैमरे खराब होने को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि चोरी की घटना से दीक्षा भवन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खुल गई है। यह दर्शाता है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. एससी पांडेय ने कहा कि परीक्षा के दौरान मोबाइल लेकर आना प्रतिबंधित है। कोई भी परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल लेकर न आए। गायब बैग और मोबाइल के संबंध में पुलिस को तहरीर देने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed