{"_id":"57c1eea74f1c1b5f6fd4ef75","slug":"many-policeman-are-found-not-good-in-health-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य जांच में बीमार मिले अधिकतम पुलिसकर्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य जांच में बीमार मिले अधिकतम पुलिसकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में रजिस्ट्रेशन करती महिलाएं।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी के निर्देश पर शनिवार को पुलिस लाइंस में जिले के पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। आईजी ने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करने के साथ ही अपने खून की जांच कराई जिसमें पूरी तरह से फिट मिले। शिविर में 400 लोगों ने जांच कराई जिसमें अधिकतर लोग सर्दी, जुकाम के साथ ही ब्लड प्रेशर से पीड़ित मिले।
सुबह 11 बजे आईजी मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइंस पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। खून की जांच कराने के साथ ही पुलिसकर्मियों से समय - समय पर जांच कराते रहने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक रहने पर ही पुलिसकर्मी चुस्ती के साथ ड्यूटी कर सकेगा। बीमार होने पर वह परेशान तो होता ही है इसका काम पर भी बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि 45 साल की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मियों के पूरे शरीर की नियमित जांच कराई जाएगी। शिविर में पुलिस लाइंस में रहने वाले रहने रंगरूटों ने हिस्सा लिया। जांच में अधिकतर लोगों ने घुटने में दर्द की शिकायत बताई।
आर्थों के डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि 50 मरीजों की उन्होंने जांच की। ज्यादातर के घुटनों में दर्द था। सभी रंगरूट सिपाही थे। उन्हें कुछ जरूरी दवा और व्यायाम के बारे में बताया गया है। फिजिशियन वीके चौधरी ने बताया कि उन्होंने 325 मरीजों की जांच की। अधिकतर लोगों की शिकायत ब्लड प्रेशर, शुगर बढ़ने और सर्दी, जुकाम होने की थी।