फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man killed while he was trying to maintain peace between two parties

झगड़ा छुड़ाने गए अधेड़ की लाठी से पीटकर हत्या

Mon, 17 Apr 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 17 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Man killed while he was trying to maintain peace between two parties
मिठाई विश्वकर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
बांसगांव थाना क्षेत्र के टेंगरी गांव में झगड़ा छुड़ाने गए अधेड़ की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जातीय संघर्ष की सूचना मिलते ही सीओ बांसगांव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल से मिलने एसएसपी रामलाल वर्मा पहुंचे थे।
विज्ञापन


कौड़ीराम प्रतिनिधि के मुताबिक टेंगरी गांव के श्रवण (35) रविवार की सुबह छह बजे के करीब खेत की ओर जा रहे थे। गांव के ही हरिशंकर राय भी उधर से गुजर रहे थे। श्रवण को हरिशंकर ने किनारे से चलने को कहा। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। हरिशंकर के गाली दे देने पर विवाद बढ़ गया। उनकी ओर से जुटे लोगों ने श्रवण की पिटाई कर दी। मारपीट होती देख मिठाई विश्वकर्मा (55) बीच बचाव करने पहुंचे तो मनबढ़ों ने उनकी भी पिटाई कर दी। पिटाई से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मिठाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि श्रवण को गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां भी जब उसकी हालत में सुधार न हुआ तो डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। एसएसपी के आदेश के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने रिश्तेदार के घर छिपे आरोपी हरिशंकर राय को दुबौली गांव से हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed