{"_id":"4d56952f7b5a8443827505342edbcc28","slug":"man-hang-on-because-of-wife-quralled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके जाने पर युवक ने फांसी लगाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के मायके जाने पर युवक ने फांसी लगाई
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
चिलुआताल। पत्नी से झगड़ा होने पर आहत युवक ने फांसी लगा ली। देर शाम तक दरवाजा नहीं खुलने पर घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो युवक फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरखनाथ क्षेत्र के हुंमायूंपुर उत्तरी निवासी रवि गौड़ (38) फूलों की सजावट का काम करता था। बृहस्पतिवार रात किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इसकी वजह से पत्नी शुक्रवार सुबह मायके कूड़ाघाट चली गई थी। इससे आहत रवि पूरे दिन घर से बाहर रहा और देर शाम लौटने पर अपने कमरे में चला गया। परिवार वालों के आवाज देने पर भी कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में गई तो रवि को फंदे से लटकती हुई लाश मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।