{"_id":"577a83e64f1c1bb0617f99ef","slug":"loot-with-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 04 Jul 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गाबाड़ी में शिक्षक को नशीला पदार्थ पिलाकर बदमाशों ने बाइक, चेन, मोबाइल और रुपये लूट लिए। होश में आने के बाद पीड़ित ने देर शाम कोतवाली थाने में तहरीर दी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
सीवान के शाहपुर, प्रतापपुर निवासी सौरभ त्रिपाठी गोरखनाथ के बिलंदपुर खत्ता कॉलोनी में रहते हैं। वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं। एक जुलाई की रात दुर्गाबाड़ी रोड पर एक बीयर की दुकान पर दो युवकों ने उन्हें नशीला पदार्थ पिला दिया। आरोप है कि एक बदमाश ने सूर्यकुंड तक छोड़ने की बात कहकर सौरभ से लिफ्ट मांगा। नशे का असर होने पर गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रासिंग से सूर्यकुंड जाने वाले रास्ते पर सुनसान जगह उन्हें उतारकर बाइक, चेन, मोबाइल और जेब में रखे पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गया।
रास्ते से गुजर रहे लोगों ने नजर पड़ने पर घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलनेे के बाद उन्होंने तिवारीपुर थाने में तहरीर दी लेकिन एसओ ने मामला कोतवाली क्षेत्र का बताकर लौटा दिया। देर शाम कोतवाली पहुंचे शिक्षक ने तहरीर दी। अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।