{"_id":"5831c2344f1c1bbf04b39878","slug":"loot-with-mother-and-her-doughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शे से जा रही मां-बेटी से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिक्शे से जा रही मां-बेटी से लूट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
लूट की शिकार मां-बेटी।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिक्शे से खरीदारी करने जा रही मां-बेटी से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया। छीनाझपटी में छोटी बेटी रिक्शे से गिर गई, जिससे उसे चोटें भी आई हैं। शोर सुनकर राहगीर एकत्र हुए मगर तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से लुटेरों की पहचान कर रही है। महिला के मुताबिक पर्स में 30 हजार रुपये नकद और जरूरी कागजात थे। घटना नार्मल के पास मुबारक खां शहीद मजार के सामने हुई।
महराजगंज के बृजमनगंज के रहने वाले गोपाल वर्मा की पत्नी सुमन, बेटियां दीपाली और साक्षी वर्मा के साथ हजारीपुर, कोतवाली में किराए का मकान लेकर रहती हैं। बड़ी बेटी एमए और छोटी बीकाम में पढ़ती है। उनके एक रिश्तेदार की पत्नी को बच्चा पैदा हुआ है, जिसे देखने के लिए रविवार को वे बेतियाहाता, कैंट स्थित नर्सिंगहोम में गई थीं। शाम को चार बजे के करीब बेटियों के साथ रिक्शे से गीता प्रेस खरीदारी करने जा रही थीं। बड़ी बेटी, मां का पर्स लेकर रिक्शे पर किनारे बैठी थी। अभी रिक्शा मुबारक खां शहीद मजार वाली गली में पहुंचा था कि पीछे से बाइक सवार आए और पर्स छीनने की कोशिश करने लगे।
छोटी बेटी ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो रिक्शे से नीचे गिर गई और लुटेरे पर्स लेकर फरार हो गए। मां-बेटियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग अभी एकत्र होते कि इससे पहले ही बदमाश फरार हो गए। सूचना पर नार्मल चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे थे। वहीं बेटी का प्राथमिक उपचार कराया गया। सुमन वर्मा ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज ने बताय कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से लुटेरों की पहचान की कोशिश कर रहे हैं।