{"_id":"58d03ae64f1c1b2f4a1a2707","slug":"loot-with-karmchari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाला कंपनी के कर्मचारी को तमंचा सटाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसाला कंपनी के कर्मचारी को तमंचा सटाकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 21 Mar 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंगहा थाना के रानापार मोड़ पर सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने मसाला कंपनी के कर्मचारी को तमंचा सटकार 20 हजार रुपये लूट लिया। बदमाश घटना अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मसाला कंपनी के सेल्समैन विपलव मिश्र, कृष्ण पाल सिंह, चालक रामनयन यादव और डिस्ट्रीब्यूटर का कर्मचारी रजित जायसवाल चार पहिया वाहन से बरही की ओर जा रहे थे। सेल्समैन के मुताबिक गोबडौर चौराहे पर दुकान पर सामान देने के बाद जैसे ही एक किलोमीटर आगे बढ़े थे कि बाइक सवार दो युवकों ने गाड़ी रोक ली। एक युवक हेल्मेट लगाए हुए था और दूसरा गमछा बांधे था।
एक युवक चालक से बात करने लगा तो दूसरे ने सेल्समैन के सिर पर तमंचा सटा दिया। करीब 20 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। इस संबंध मे थानाध्यक्ष झंगहा रामबेलास यादव ने कहा कि जांच की जा रही है, जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।