फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Loot with contractor when he returned to home from bank taking money

रुपये निकालकर जा रहे ठेकेदार को लूटा

Fri, 18 Nov 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 18 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Loot with contractor when he returned to home from bank taking money
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
सुबह घंटों लाइन में लगने के बाद बैंक से मिली 16 हजार की रकम लेकर घर जा रहे ठेकेदार को बदमाशों ने लूट लिया। सहजनवां इलाके के गीडा के पास हुई घटना में पीड़ित बाइक से गिर गया और उसका पैर टूट गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित रंगाई-पुताई का काम ठेका लेकर कराते हैं।
विज्ञापन


कई दिनों से अटके भुगतान को करने के लिए कूड़ाघाट के प्रमोद (35) गुरुवार की सुबह लाइन में लगकर धक्के खाते हुए 16 रुपये बैंक से निकाले। वह इन दिनों खलीलाबाद में रंगाई-पुताई का ठेका लिया है और वहां काम करा रहे हैं। रुपये बैग में लेकर वह खलीलाबाद जा रहे थे कि आईटीएम गीडा के पास पीछे से आए बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गए और फिर बदमाश मदद के बहाने आगे बढ़े और असलहा सटा दिया। अभी वह कुछ समझ पाते की बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


प्रमोद के मुताबिक बैग में 16 हजार रुपये थे और सभी नोट 100-100 के थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है। गाढ़ी कमाई लूटने के बाद प्रमोद इलाज से ज्यादा रुपये के लिए परेशान थे। पहले तो पुलिस घटना से ही इंकार कर रही थी मगर अब जांच की बात कह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed