{"_id":"59020ed14f1c1bb526c0d741","slug":"loot-of-40-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह युवक से 40 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह युवक से 40 हजार की लूट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 28 Apr 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
लूट का शिकार युवक।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला बाजार में पंक्चर बनवाने के दौरान युवक की बाइक से लुटेरों ने 40 हजार रुपये उड़ा दिए। वारदात के दौरान वहां मौजूद लोग देखते रहे गए और बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से लुटेरों की पहचान की कोशिश कर रही है। युवक के घर में बहन की शादी है और 29 अप्रैल को ही तिलक जाना है।
गोला प्रतिनिधि के मुताबिक पड़ैनियां गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार राजमिस्त्री हैं। उनकी बहन रंजना की शादी के लिए गुजरात में मजदूरी करने वाले भाई ने बैंक खाते में रुपये डाले थे। धर्मेंद्र पांच साल की बेटी जया के साथ रकम निकालने यूनियन बैंक की शाखा गए थे। वहां से 40 हजार रुपये निकालने के बाद जब वह बाहर आए तो बाइक पंक्चर देखी। डिगी में रुपये रखकर वह पास में ही स्थित दुकान पर गाड़ी बनवाने चले गए।
दुकानदार उस वक्त दूसरी बाइक बना रहा था, तो धर्मेंद्र पास में ही बेटी के साथ पेड़ की छांव में बैठ गए। तभी बाइक से दो युवक पहुंचे। उनमें से एक युवक ने डुप्लीकेट चाभी से धर्मेंद्र की बाइक की डिगी खोलकर उसमें रखे 40 हजार रुपये उड़ा दिए। दुकानदार और धर्मेंद्र चिल्लाते हुए दौड़े, मगर बदमाश बड़हलगंज की ओर भाग निकले।