फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Legislator in electoral rivalry stone house

चुनावी रंजिश में विधायक के घर पथराव

Fri, 20 Nov 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर।

विज्ञापन
चौरीचौरा के राघोपुर में बसपा विधायक जयप्रकाश के निषाद के निर्माणाधीन मकान पर वृहस्पतिवार को युवकों ने धावा बोल मजदूरों की पिटाई कर दी। विधायक के न मिलने पर उन्होंने मौके पर मिली छह बाइक तोड़ दी।

घटना से 10 मिनट पहले विधायक घर से निकले थे। बवाल के बाद गांव में फोर्स लगाने के साथ ही एसएसपी ने हमलावरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। घायल मजदूरों ने प्रधानी चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान के समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

राघोपुर गांव में ईंट भट्ठा के पास चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के बसपा विधायक जयप्रकाश निषाद मकान बनवा रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर ढाई बजे वे निर्माण कार्य की जानकारी लेने पहुंचे थे। 15 मिनट बाद वह मजदूरों से बातचीत कर निकल गए। 

उधर, तीन बजे करीब रॉड और ईंट लेकर 70 से 80 की संख्या में युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों से विधायक के बारे में पूछा और गाली - गलौज कर उन्हें भगाने लगे।

प्रतिकार करने पर पिटाई कर झंगहा, राजी जगदीशपुर के रहने वाले मजदूर जितेंद्र, अमरेंद्र, राजेश, कन्हैया और राघोपुर के पारस निषाद, श्रीराम की पिटाई कर मौके पर मौजूद छह बाइक तोड़ दी। घटना की जानकारी विधायक जयप्रकाश निषाद के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पाकर सीओ चौरीचौरा एसएन सिंह, एसओ राधेश्याम राय, एसओ झंगहा उपेंद्र यादव फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन हमलावर नहीं मिले।

मजदूरों ने राघोपुर गांव के पूर्व प्रधान मनोज यादव के समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।पंचायत चुनाव में पूर्व प्रधान मनोज यादव की पत्नी नीता देवी और मनोज के हत्यारोपी रवि निषाद की पत्नी बेइली देवी प्रधान पद की प्रत्याशी रहीं। दस दिन से दोनाें पक्षों में तनातनी चल रही है।

एसएसपी लव कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश सीओ को दिया गया है। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ऐहतियात के तौर पर गांव में फोर्स लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed