फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kasarwal case: Dr. Sanjay surrender in court

कसरवल कांड : डॉ. संजय ने कोर्ट में किया समर्पण

Tue, 15 Dec 2015 01:04 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
सहजनवां के कसरवल कांड में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी बनाए गए राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने सोमवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। उनको जेल भेज दिया गया। घटना के बाद से फरार डॉ. संजय अपने साथ पुलिस की गोली से घायल हुए सुजीत को लेकर कोर्ट पहुंचे थे। उनका दावा है कि घटना का सुजीत चश्मदीद गवाह है।
विज्ञापन


सात जून 2015 को निषाद बिरादरी को अनुसूचित जाति में शामिल करने और नौकरी में आरक्षण की मांग को लेकर राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के बैनर तले निषाद समुदाय के लोगों ने कसरवल में रेलवे लाइन पर जाम लगा दिया था। ट्रैक से आंदोलनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया तो आंदोलनकारी उग्र हो गए। भीड़ ने पथराव किया तो पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई।
विज्ञापन


फायरिंग में इटावा के बकेवर क्षेत्र के मड़िया दिलीपनगर निवासी अखिलेश कुमार निषाद (20) की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में डॉ. संजय निषाद सहित 37 नामजद और दो हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 13 लोगों को छोड़कर सभी की जमानत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed