फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jewellers in gorakhpur

सराफा कारोबारियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 29 Mar 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
jewellers in gorakhpur
सुनार - फोटो : amarujala
गोरखपुर। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन के बाद जाम लगाने वाले सराफा कारोबारियों पर राजघाट पुलिस ने केस दर्ज किया है। आईजी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन



संगठन की तरफ से सोमवार को हाइवे जाम कर प्रदर्शन की घोषणा की थी। दोपहर एक बजे ट्रांसपोर्टनगर में सराफा कारोबारियों ने राप्ती पुल के पहले तिराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस के मनाने की कोशिश करने के बाद भी वह एक घंटे तक नहीं हटे। हाइवे पर जाम लगने के कारण आवागमन ठप हो गया। राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट के मौके पर पहुंचने के बाद सराफा कारोबारी हाइवे से हटे थे। जाम के कारण अव्यवस्था फैलने पर नाराजगी जताते हुए आईजी ने एसएसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया था। एसओ राजघाट मिथिलेश राय ने सोमवार की देर रात चार नामजद और 100 अज्ञात सराफा कारोबारियों पर हाइवे जाम कर, बलवा करने, पुलिस के काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी एचआर शर्मा ने बताया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed