फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In five days, 64 complaints of molestation

पांच दिनों में छेड़खानी की 64 शिकायतें

Mon, 02 Nov 2015 01:56 AM IST
गोरखपुर।
गोरखपुर। Updated Mon, 02 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
पांच दिनों में छेड़खानी की 64 शिकायतें
विज्ञापन

योगेश्वर
गोरखपुर। महिलाओं और लड़कियों से सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ के मामले बढ़ गए हैं। महज पांच दिनों में विमेन पॉवर लाइन 1090 पर 64 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिसमें फोन के जरिए लड़कियों के परेशान करने के मामले सर्वाधिक हैं। विमेन पॉवर लाइन ने इस पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। शिकायतें गांव और शहर से बराबर की गई हैं।
20 अक्टूबर को राजकीय कन्या एडी इंटर कॉलेज में विमेन पॉवर लाइन की वर्कशॉप आयोजित हुई थी। वर्कशॉप में लड़कियों में ‘डरे नहीं, सहे नहीं, तुरंत करें कॉल’ की भावना को जगाया गया था। इस दौरान छात्राओं को 1090 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी। पांच दिनों में 64 शिकायतों के निदान के लिए विमेन पॉवर लाइन की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इनसेट
कुछ इस तरह हुई हैं शिकायतें
विमेन पॉवर लाइन 1090 में 18 अक्टूबर को सात और 19 अक्टूबर को पांच शिकायतें दर्ज हुई थीं। 20 अक्टूबर को वर्कशॉप आयोजित होने के बाद कार्यक्रम वाले दिन नौ, 21 को 15, 22 और 23 को 14-14, 24 को 11 शिकायतें की गईं। वर्कशॉप आयोजित होने के बाद एकाएक शिकायतें बढ़ गईं। शिकायत करने वालों में सर्वाधिक मामले फोन करके परेशान करने, पति-पत्नी के बीच झगड़े, फेसबुक पर अश्लील मैसेज करने के मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोट
वर्कशॉप आयोजित होने के बाद लड़कियां बेखौफ होकर अपनी शिकायतें बिना डरे विमेन पॉवर लाइन पर दर्ज करा रही हैं। उनकी शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

- कुंवर राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी विमेन पॉवर लाइन।
 कोट
विमेन पॉवर लाइन पर जितनी भी शिकायतें दर्ज हुई हैं उसे गंभीरता से लिया जा रहा है। छात्राएं उनसे और महिला एसओ से भी शिकायत कर सकती हैं। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
- लव कुमार, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed