{"_id":"5820841b4f1c1b8553b37d84","slug":"husband-killed-his-wife-in-front-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के सामने पत्नी को फावड़े से काटा डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के सामने पत्नी को फावड़े से काटा डाला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंगहा के हरैया गांव, नौवा टोले में सोमवार तड़के पति ने पड़ोसी से अवैध संबंध के शक में पत्नी को फावड़े से काट डाला। बच्चों के सामने ही हत्या करने के बाद उसने खुद ही कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झंगहा प्रतिनिधि के मुताबिक हरैया गांव के प्रजा निषाद अपनी पत्नी कुमारी देवी (41) के चरित्र पर संदेह करता था। सोमवार सुबह तीन बजे के करीब पत्नी के आने पर उससे कहासुनी हो गई, जिसके बाद घर में रखे फावड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया। प्रहार इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद प्रजा ने खुद ही कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
बताया जाता है कि पति को पत्नी के चरित्र पर शक था और आए दिन इसे लेकर दोनों में कहासुनी होती थी। सोमवार सुबह तीन बजे भी पत्नी कहीं से आई तो कहासुनी हो गई, जिसके बाद पति ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, मृतक की बेटी शिल्पा (18), अंजुला और बलिराम ने भी घटना की गवाही दी है।