{"_id":"59283c4e4f1c1b6403537283","slug":"health-employee-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में फंसकर 50 मीटर घिसटता गया स्थास्थ्य कर्मी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में फंसकर 50 मीटर घिसटता गया स्थास्थ्य कर्मी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 27 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी-चौरा इलाके के भोपा बाजार रेलवे क्रासिंग पर जल्दबाजी करने में एक स्वास्थ्य कर्मी की जान चली गई। रेलवे क्रासिंग बंद होने के बावजूद स्वास्थ्य कर्मी गिरिराज फाटक के नीचे से बाइक पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच ट्रेन आने से बाइक फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 50 मीटर तक बाइक के साथ ट्रेन से स्वास्थ्य कर्मी घसीसते गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से बस्ती के रानीपुर करुआ बाबा चौक निवासी गिरिराज बहादुर गुप्ता सरदार नगर पीएचसी पर तैनात थे। टीवी मरीजों की देखरेख के लिए सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर का कार्य करते थे। इस काम के लिए विभाग की ओर से उन्हें बाइक भी दी गई थी। शुक्रवार की सुबह दस बजे के करीब वह चौरी चौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी की दवा देकर मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी देवरिया से गोरखपुर जाने के लिए आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के लिए क्रासिंग बंद दी। गेट बंद होने के बावजूद वे बाइक को रेलवे क्रांसिंग पार कराने लगे, इसी बीच ट्रेन आ गई और इंजन में बाइक सहित फंसकर वह 50 मीटर तक घसीटते रहे। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।
सड़क हादसों में दो महिला की मौत
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पिपरौली प्रतिनिधि के मुताबिक सहजनवां क्षेत्र के ग्राम बड़गहन निवासी बैजनाथ की पत्नी प्रभावती देवी (50) बृहस्पतिवार की रात गांव के पास ही छप्पर के मकान में पति को खाना देने गई थीं। लौटते समय गांव के मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम तेंदुआ बिसंभरपुर के जयसिंहपुर चौराहा निवासी बेलासी देवी पत्नी मोतीलाल सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मंगलवार की रात घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पति मोतीलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।