फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   hang on workers body.

फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव

Wed, 10 Feb 2016 07:59 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। खजनी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर इसकी जानकारी उसके घरवालों को दी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


खजनी प्रतिनिधि के अनुसार बांसगांव मार्ग पर डोहरिया निवासी राम दयाल की हरीओम स्वीट की दुकान है। दुकान पर बिहार के मुजफ्फरपुर सरइया निवासी रंजीत शाह का पुत्र बिट्टू (19) मजदूरी करता था। बिट्टू को राम दयाल की दुकान पर उनका मिस्त्री हरेंद्र लेकर आया था। दुकानदार और मिस्त्री इलाहाबाद स्नान के लिए गए थे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह दुकान के बगल में एक कमरे में बिट्टू की लाश फंदे से लटकती मिली। राम दयाल के पुत्र सोनू ने बताया कि मंगलवार शाम से ही बिट्टू लापता था। तलाश करने पर उसका कहीं पता नहीं लगा। लेकिन बुधवार सुबह लाश देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर इसकी जानकारी उसके पिता को दी। बिट्टू की मां का निधन हो गया है और पिता शराब पीने का आदी है। एसओ खजनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। शव देखकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed