{"_id":"57002ed94f1c1bbf75f00951","slug":"grandmother-try-to-kidnapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी ने की अपहरण की कोशिश, ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दादी ने की अपहरण की कोशिश, ग्रामीणों ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 03 Apr 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पिपराइच कस्बे में शनिवार की दोपहर स्कूल से लौट रही छात्रा का महिलाओं ने अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर जुटे गांव के लोगों ने महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
छानबीन में पता चला सहजनवां की रहने वाली महिला छात्रा की दादी है। पति से विवाद के बाद उसकी बहू गांव के युवक के साथ पिपराइच में रहती है। पुलिस ने छात्रा को उसकी मां के हवाले करने के साथ ही महिला को चेतावनी देकर घर भेज दिया।
पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार सहजनवां के पिपराइच की रहने वाली महिला का पति से विवाद चल रहा है। एक साल पहले दो बच्चियों को लेकर गांव के युवक के साथ वह पिपराइच में ही रहने लगी।
विज्ञापन
बड़ी बेटी नंदिनी कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। शनिवार की दोपहर एक बजे नंदिनी स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में मिली महिलाएं उसे खींचकर अपने साथ ले जाने लगीं।
शोर मचाने पर जुटे गांव के लोगों ने महिलाओं को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। छानबीन में पता चला कि छात्रा को जबरन अपने साथ ले जाने वाली महिला उसकी दादी है।
छोटी बहू और गांव की महिलाओं के साथ उसे ले जाने के लिए आई थी। नंदिनी को उसकी मां के साथ भेजा दिया गया। इंस्पेक्टर ने बच्ची को ले जाने आई महिलाओं को भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी देकर छोड़ा।