{"_id":"b00e993db8bb419cabf19f3281521757","slug":"girl-beat-to-a-boy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो बनाते शोहदे को छात्रा ने पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो बनाते शोहदे को छात्रा ने पीटा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजनी के छताई पेट्रोल पंप पर घरवालों के साथ आई छात्रा ने वीडियो बना रहे एक शोहदे को पीट दिया। वहीं, डीजल भरवाने आए एसओ खजनी ने युवक को हिरासत में ले लिया है। छात्रा के घरवालों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
खजनी प्रतिनिधि के अनुसार कटघर गांव निवासी साबिर छताई गांव की एक छात्रा को कई महीनों से परेशान कर रहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत अपने घरवालों से भी की थी। लेकिन काफी समझाने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। बुधवार को छात्रा घरवालों के साथ गोरखपुर से सुबह गांव आ रही थी। बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर वे छताई पेट्रोल पंप पर रुक गए। इसी दौरान छात्रा का पीछा करते हुए साबिर भी वहां पहुंच गया और छात्रा का वीडियो बनाने लगा, जिस पर छात्रा ने विरोध करते हुए उसकी पिटाई कर दी।
आरोप है कि पिटाई होने पर साबिर छात्रा से उलझ गया। इसी दौरान पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में डीजल भरवाने एसओ खजनी बृजेश सिंह यादव भी पहुंच गए। उन्होंने साबिर को हिरासत में ले लिया। छात्रा के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक पहले भी चार सितंबर 2015 को दुराचार के मामले में जेल जा चुका है।