{"_id":"56e97c4f4f1c1b68658b467f","slug":"froud-for-admission-in-b-tech","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक में दाखिले के नाम पर फर्जीवाड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक में दाखिले के नाम पर फर्जीवाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 16 Mar 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटेक में दाखिले के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। गुलरिहा थाने पहुंचे चार छात्रों ने दो युवकों पर दाखिले के नाम पर 15 छात्रों से रुपये लेने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
गुलरिहा थाने पहुंचे खुटहन खास निवासी रामानंद, राजू, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा निवासी सतीश व प्रदीप ने आरोप लगाया कि कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के बरवांबाबू गांव के विजय प्रताप सिंह व गुलरिहा क्षेत्र के हीरागंज निवासी राकेश प्रजापति ने बीटेक में दाखिले के लिए 15-15 हजार रुपये और हाईस्कूल, इंटर के प्रमाण पत्र लेकर फरार हो गए हैं। छात्रों ने बताया कि दाखिले के नाम पर दोनों आरोपियाें ने 15 लोगों से रुपये लिए हैं।
काफी खोजबीन के बाद एक दिन मिले दोनों आरोपियों ने मेरठ के एक कॉलेज का नाम बताते हुए वहां से प्रमाण पत्र और रुपये वापस लेने की बात कही, लेकिन इसके बाद से दोनों फिर गायब हो गए। कई बार कोशिश करने के बाद भी उनके मोबाइल फोन बंद जा रहे हैं।
विज्ञापन
बीटेक में दाखिले के नाम पर फर्जीवाड़ा करने की लिखित शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील कुमार सिंह, एसओ, गुलरिहा