फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraud case file against RI and four other policeman

आरआई समेत पांच पुलिसकर्मियों पर जालसाजी का केस

Sun, 10 Jan 2016 09:50 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
दो साल से गैर हाजिर चल रहे सिपाही को वेतन मिलने के मामले में एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों पर जालसाजी का केस दर्ज कराया है। आरोपियों में तत्कालीन आरआई, गणना मुंशी, पुलिस ऑफिस के दो बाबू और गैर हाजिर चल रहा सिपाही शामिल है। इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में तैनात 2001 बैच का सिपाही महेंद्र प्रताप दो साल से गैर हाजिर चल रहा था। पुलिस लाइंस में आमद न होने पर उसने एसएसपी से आरआई की शिकायत की, जिसके बाद एसएसपी ने सीओ लाइन रोहित सिंह सजवान को मामले की जांच के आदेश दिए। छानबीन में पता चला कि गैर हाजिर होने के बाद भी महेेंद्र दो साल से वेतन ले रहा था। इसके लिए तत्कालीन आरआई अनिल पांडेय, गणना मुंशी राजकुमार यादव, पुलिस आफिस में तैनात एएसआई (एम) राजेश कुमार सिंह, राकेश दुबे को जिम्मेदार ठहराया गया।
विज्ञापन


8 दिसंबर को सीओ लाइन ने जांच रिपोर्ट एसएसपी को दे दी। शनिवार को एसएसपी लव कुमार के निर्देश पर एसओ कैंट श्यामलाल यादव ने सभी आरोपियों पर साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने और सरकारी रुपये का गबन करने का केस दर्ज किया। आर्मोरर से विवाद होने के बाद तत्कालीन आरआई अनिल पांडेय का तबादला मिर्जापुर के चुनार स्थित आरटीसी हो गया था, जबकि तत्कालीन गणना मुंशी राजकुमार यादव डीआईजी आफिस में कार्यरत है। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed