{"_id":"57cc7a024f1c1ba9303178c5","slug":"four-robbers-cought","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए चार लुटेरे, छह घटनाओं का हुआ पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े गए चार लुटेरे, छह घटनाओं का हुआ पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पकड़े गये चार लूटेरो को लेकर प्रेस वार्ता करते एसएसपी रामलाल बर्मा ।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच की टीम ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर उरुवां, सहजनवां, गगहा क्षेत्र में हुई लूट की छह घटनाओं का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए बदमाशों में एक दुकानदार और एक प्रापर्टी डीलर है। ये पिछले छह महीने से लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे।
एसएसपी रामलाल वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता कर पूरी घटना से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही लूट की घटना के बाद एसपी (ग्रामीण), एसपी (क्राइम) के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम को बदमाशों की छानबीन में लगाया गया था। शनिवार शाम क्राइम ब्रांच ने उरुवां के तरैना पुल के पास घेराबंदी कर चार बदमाशों को पकड़ा। हालांकि गैंग का लीडर विक्की फरार हो गया। पकड़े गए युवकों की पहचान उरुवां के गजपुर निवासी बिरजू, कौड़ीराम के जरलही निवासी धनंजय उर्फ सूरज पासवान, खजनी के रुद्रपुर निवासी नृपचंद उर्फ चंदन, पिपराइच के बिजहरा निवासी मोहन निषाद के रूप में हुई।
एसएसपी ने बताया कि पिपराइच क्षेत्र का रहने वाला मोहन प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करता है, जबकि धनंजय की खजनी कस्बे में कपड़े की दुकान है। उसने साथियों को खजनी में ही किराए पर कमरा दिलाया था। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी यहीं आकर छुपते थे। बदमाशों के कब्जे से दो बाइक, दो तमंचे और 20,150 रुपये नकद मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालने वाले लोगों को ये बदमाश निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
- बड़हलगंज थाना क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 9 मई को हुई लूट
- उरुवा थाना क्षेत्र में 12 जुलाई को पशु व्यापारी से हुई लूट
- सहजनवां थाना क्षेत्र में 28 जुलाई को बैंक से जा रही मां-बेटी से हुई लूट
- गगहा थाना क्षेत्र में 21 अगस्त को पेट्रोल पंप पर हुई लूट
- बांसगांव थाना क्षेत्र में 23 अगस्त को हुई बाइक की लूट

इन घटनाओं का हुआ पर्दाफाश
- उरुवा थाना क्षेत्र में बैंक से रुपया निकाल कर जा रहे व्यक्ति के साथ 12 अप्रैल को हुई लूट- बड़हलगंज थाना क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 9 मई को हुई लूट