{"_id":"5dee5fe58ebc3e88217d1f44","slug":"four-arrested-with-indian-currency-worth-rs-3-96-lakh-on-indo-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर 3.96 लाख रुपये की भारतीय करेंसी के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भारत-नेपाल सीमा पर 3.96 लाख रुपये की भारतीय करेंसी के साथ चार गिरफ्तार
Mon, 09 Dec 2019 08:23 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 09 Dec 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
indo nepal border
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी 43वीं वाहिनी खुनुवां बीओपी के जवानों ने रविवार की देर शाम चार लोगों को 3 लाख 96 हजार 500 रुपये भारतीय करेंसी के साथ पकड़ा। पूछताछ में सभी मुंबई के निवासी बताए जा रहे हैं। रकम के संबंध में कागजात दिखाने में असफल होने पर रुपये जब्त कर टीम मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवां बार्डर पर एसएसबी के 43वीं वाहिनी के जवान रविवार देर शाम गश्त पर थे। सीमा पर स्थित पिलर संख्या 556/33 के पास चार लोगों को नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा गया। संदेह होते ही जवानों ने सभी को पकड़ लिया गया। पकड़े गए चारों मुंबई के निवासी हैं।
इसमें अल्तमश शेख निवासी आकाश अपार्टमेंट फ्लोर संख्या 90, फ्लैट नंबर चार अगरी पारा मुंबई (महाराष्ट्र) के पास से 99500 रुपये, रिजवान शेख निवासी आकाश अपार्टमेंट फ्लोर संख्या 18 अगरी पारा मुंबई से 99000 हजार रुपये, जुबेर शेख निवासी आकाश अपार्टमेंट, फ्लोर संख्या 90 अगरी पारा मुंबई के पास से 99500 रुपये, इरफान शेख निवासी आकाश अपार्टमेंट फ्लोर संख्या 90 अगरी पारा मुंबई के पास से 98500 रुपये भारतीय करेंसी मिली। इनसे जब इतनी बड़ी रकम के बारे में जानकारी ली गई तो कोई सही जानकारी व कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
जब्त भारतीय रकम के साथ सभी लोगों को सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवां को कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया। पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक महेंद्र प्रताप शुक्ला, आरक्षी दोर्जे रियांग, इंद्रजीत गुप्ता, शैलेंद्र कुमार शामिल रहे। इस संबंध में उप कमांडेंट पंकज कुमार ने बताया किए भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अपराधों की रोकथाम के लिए गश्ती, नाका पेट्रोलिंग के माध्यम से नियमित रूप से निरंतर प्रयासरत है जिससे कि भारत-नेपाल सीमा पर होने वाले अपराधों और तस्करी पर पूर्ण रूप से रोकथाम किया जा सके।