फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Firing at university's Sant Kabeer hostle, two injured

यूनिवर्सिटी में छात्र गुटों के बीच फायरिंग, अफरा-तफरी

Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Firing at university's Sant Kabeer hostle, two injured
घायल छात्र अपनी चोटें दिखाता हुआ। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में तकरार हो गई। हॉस्टल में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। छात्रसंघ अध्यक्ष समर्थक और दूसरे गुट के बीच पहले डेलीगेसी में विवाद हुआ, जो हॉस्टल तक पहुंच गया। दोनों ही गुटों के लोगों ने अलग-अलग समय पर फायरिंग की है, जिससे अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की सूचना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस पहुंच गई। इस दौरान हुए मारपीट में दो लोग घायल हुए थे, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


 गोरखपुर यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ  अमन यादव के समर्थक तथा बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनोज यादव का दूसरे गुट के छात्रों से विवाद हो गया था। शुक्रवार को संतकबीर हॉस्टल के सामने उसे विरोधी गुट के लोगों ने पीट दिया था। शनिवार को यूनिवर्सिटी में डेलीगेसी के सामने इनमें से एक युवक दिखा, जिसके बाद मनोज यादव अपने साथियों के साथ पहुंचा और उसकी पिटाई कर दी। यही से मामला बिगड़ गया और दोनों ही गुट के लोग सक्रिय हो गए। मनोज की तलाश में विरोधी गुट के छात्र आए और नहीं मिलने पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। यहां पर फायरिंग के बाद छात्रों का एक गुट संतकबीर छात्रावास पहुंचे और छात्रसंघ अध्यक्ष के भाई के नाम एलाट कमरे में घुसकर वहां मौजूद दो युवकों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


कमरे में कुशीनगर के दुदही निवासी तथा एमए प्रथम वर्ष का छात्र पिंटू शर्मा अपने भाई विकास के साथ रहता था। विकास इंटर का छात्र है। वहां धमके लोगों ने दोनों भाइयों की पिटाई कर उन्हें कमरे से बाहर लेकर आए और छात्रावास के बाहर दो राउंड फिर फायरिंग की। गोली चलने की सूचना के बाद डायल-100 की वैन और कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो गए थे। दोनों भाइयों का पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराया और छात्रावास में अवैध रूप से रहने को लेकर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तब तक मामला शांत करा दिया, मगर फिर दोपहर में करीब तीन बजे सपा का झंडा लगी सफारी गाड़ी से आए युवकों ने छात्रावास में कई राउंड फायरिंग की। आरोप है कि उस दौरान छात्रावास में वार्डेन और अधीक्षक भी मौजूद थे। गोली की आवाज सुनकर छात्रावास में रह रहे छात्रों ने अपने कमरे अंदर से बंद कर लिए। सूचना के बाद सीओ कैंट अभय मिश्रा मौके पर पहुंचे, इससे पहले हमलावर फरार हो गए।

यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। दो घायल युवकों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। 
ओम हरि वाजपेयी, इंस्पेक्टर, कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed