फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR to kidnapped wife

भाभी के साथ मिलकर पत्नी का किया अपहरण

Sat, 27 Aug 2016 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 27 Aug 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
FIR to kidnapped wife
डेमो पिक
झंगहा पुलिस ने गहिरा गांव के रहने वाले युवक पर भाभी के साथ मिलकर पत्नी के अपहरण का केस दर्ज किया है। उसकी सास ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। महिला का आरोप है कि दामाद का अपनी भाभी से नजदीकी थी। बेटी के विरोध करने पर दोनों ने साजिश के तहत उसका अपहरण कर हत्या कर दी है। अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


देवरिया, बरहज के करायल उपाध्याय गांव निवासी बनवारी यादव ने बेटी सुभावती (30) की शादी सात साल पहले झंगहा के गहिरा (लाला टोला) निवासी अमित यादव के साथ की थी। आरोप है कि शादी के दो साल बाद से अमित सुभावती को प्रताड़ित करने लगा। भाई के बाहर मजदूरी करने जाने पर भाभी से उसकी नजदीकी बढ़ गई थी। सुभावती के विरोध करने पर उसकी पिटाई करने के साथ ही प्रताड़ित करता था। 26 जून 2013 की सुबह अमित ने सुभावती के मायके में उसकी भाभी सुमित्रा को फोन किया।
विज्ञापन


बताया कि विवाद होने के बाद उसने सुभावती को मायके जाने के लिए बस पर बैठा दिया है। 27 जून की सुबह तक बेटी के मायके न पहुंचने पर बनवारी ढूंढते हुए गहिरा पहुंचे तो ससुराल वालों ने यहां न होने की जानकारी देने के साथ ही दुर्व्यवहार कर भगा दिया। घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। 20 अगस्त को झंगहा थाने पहुंची तीस साल से बेटी के लापता होने की जानकारी देने के साथ ही दामाद अमित यादव और उसकी भाभी निर्मला के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए हत्या करने का अंदेशा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झंगहा पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया मामले की छानबीन चल रही है। जल्द की पर्दाफाश कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed