{"_id":"58d289bb4f1c1b2f4a1a41d3","slug":"fir-on-man-who-viral-the-calamitous-photo-of-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम आदित्यनाथ योगी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस व्हाट्सएप नंबर से यह फोटो आई थी, उसकी जांच की जा रही है। अब तक की जांच में नंबर हरियाणा का बताया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी चमन लाल के व्हाट्सएप पर मोबाइल नंबर 09812112158 से सीएम की आपत्तिजनक फोटो आई। मंगलवार की सुबह इस बाबत कर्मचारी ने अपने कुछ साथियों से बात की और फिर शिकायत लेकर मेडिकल कॉलेज चौकी पहुंचा। वहां से पुलिस ने उन्हें भगा दिया। जब वह थाने पहुंचे तो थानेदार ने भी उनकी बात नहीं सुनी। ऐसे में देर शाम उन्होंने सीधे एसएसपी को संदेश भेज दिया।
एसएसपी ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई का आदेश दिया। एसएसपी रामलाल वर्मा के हस्तक्षेप के गुलरिहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसएसपी ने थानेदारों को आदेश दिया है कि कोई भी शिकायत लेकर आए तो तुरंत कार्रवाई की जाए।