फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fight in SDM court, throw chairs

एसडीएम कोर्ट में चलीं कुर्सियां, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 20 Jun 2016 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 20 Jun 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
fight in SDM court, throw chairs
अपना चोट दिखाते हुए पीड़ित - फोटो : shivharsh
जमीन के एक मामले में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम खजनी के कोर्ट में जमकर हंगामा हुआ। दो पक्षों के लोगों और उनके अधिवक्ताओं के बीच कोर्ट में ही कुर्सियां चलीं और फिर भारी पड़े एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को कोर्ट और उसके बाहर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट करते दोनों पक्ष के लोग डीएम कोर्ट तक पहुंच गए जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस के आला अफसरों की परवाह किए बगैर उनके दफ्तरों के बाहर हुई इस मारपीट से कलेक्ट्रेट में मौजूद हर कोई सकते में आ गया। आनन-फानन में कैंट पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। एसएसआई कैंट एसएन सिंह का कहना है कि घायल अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल सप्ताह में एक दिन सोमवार को जिले के सभी तहसीलों के एसडीएम की कोर्ट कलेक्ट्रेट में लगती है। एसडीएम खजनी के कोर्ट में तमाम मामलों के साथ ही तहसील के रुद्रपुर गांव की जमीन के मुद्दे की भी सुनवाई होनी थी। इस मामले में एक पक्ष के अधिवक्ता, कलेक्ट्रेट के हैं, जबकि दूसरे पक्ष के  अधिवक्ता खजनी तहसील के। सुनवाई के बाद एसडीएम निर्वाचन संबंधी बैठक में चले गए। उनके जाते ही खजनी के अधिवक्ता ने अपने पक्षक ार की तरफ से कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता पर आरोप लगाया कि वे अपने प्रभाव से हर बार सोमवार को ही अगली सुनवाई की तारीख डलवा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। थोड़ी देर में गाली गलौज होनी लगी और फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षकार और उनके अधिवक्ता एक-दूसरे पर लात-जूतों की बारिश करने लगे। कुर्सियां चलने लगीं और मारपीट करते दोनों पक्ष बाहर आ गए। इसपर कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता की तरफ से कुछ और लोग आ गए और सभी ने मिलकर दूसरे पक्ष की जमकर धुनाई कर दी। रॉड से हमले में एक पक्ष के  कुछ लोगों को गंभीर चोट भी आई है, जबकि दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए।


कोर्ट से निकलने के बाद मैं निर्वाचन संबंधी बैठक में बैठा था। वहीं पर सूचना मिली की कोर्ट के बाहर मारपीट हो रही है। कोर्ट में मारपीट होती तो मेरी तरफ से कार्रवाई की जाती। वैसे पुलिस कार्रवाई कर रही है। बार को भी इस मामले में एक्शन लेना चाहिए। ऐसी घटना बार, प्रशासन और आम जनता तीनों के लिए ठीक नहीं है।
- अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम खजनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed