फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   father of D-11 gang's Leader is a constable in police

डी-11 गैंग लीडर का पिता सिपाही, भाई प्रधान

Fri, 19 Aug 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 19 Aug 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
father of D-11 gang's Leader is a constable in police
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
सोनबरसा में फोरलेन पर महिला की चेन डी - 11 गैंग के लीडर प्रदीप यादव ने साथी के साथ लूटने का प्रयास किया था। बाइक फिसलने के कारण वह गिर गया लेकिन मौके से भाग निकला। भीड़ ने उसके साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। लुटेरे का नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने झंगहा के जंगलरसूलपुर नंबर दो गांव में दबिश दी लेकिन वह मिला नहीं।
विज्ञापन


एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की दोपहर तीन बजे कुशीनगर, हाटा के पकवा इनार निवासी नागेंद्र सिंह पत्नी के साथ तरकुलहा मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। सोनबरसा में फोरलेन पर बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार उनकी पत्नी के गले का चेन लूट लिया था। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश की पहचान झंगहा के नई बाजार, पिपरहिया निवासी सिकंदर निषाद के  रूप में हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि जंगल रसूलपुर नंबर दो गांव के प्रदीप यादव उसे घुमाने के बहाने साथ ले गया था। प्रदीप की तलाश में पुलिस ने गांव में दबिश दी लेकिन वह मिला नहीं। एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि फरार लुटेरा प्रदीप डी - 11 गैंग का लीडर है। उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं और उसका भाई गांव का प्रधान है। 2014 मेें रंगदारी के लिए उसने नई बाजार स्थित स्कूल प्रबंधक जीउत बंधन के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुछ दिन पहले वह जेल से छूटा है। प्रदीप पर 15 से अधिक मुकदमे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन पहले सैफई से घर आया था सिकंदर

फोरलेन पर महिला की चेन लूटने के दौरान पकड़ा गया सिकंदर निषाद चोरी के मामले में जेल जा चुका है। बदमाश प्रदीप यादव का साथी अनिल निषाद के बुआ का लड़का है। 10 दिन पहले सिकंदर सैफई में काम करके घर लौटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed