फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Engineers murder case open, beloved kill him with her family

प्रेमिका ने घरवालों के साथ मिलकर की थी इंजीनियर की हत्या

Sat, 16 Jul 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 16 Jul 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
Engineers murder case open, beloved kill him with her family
हत्‍या
देवरिया के रहने वाले इंजीनियर की हत्या उसकी प्रेमिका ने घरवालों के साथ मिलकर की थी। चार साल से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। आरोप है कि शादी करने पर उसकी प्रेमिका ने पिता, भाई और मामा के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता कर एसएसपी रामलाल वर्मा ने घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि 28 जून की सुबह सहजनवां में रहीमाबाद गांव के पास फोरलेन किनारे युवक की लाश मिली थी। गोली मारने के बाद स्क्रू ड्राइवर घोंपकर उसकी हत्या की गई थी। युवक की पहचान देवरिया, बरहज के नवापार के अमन प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह के रूप में हुई थी। बीटेक करने के बाद अमन भुवनेश्वर में नौकरी करता था। 24 जून को वहां से लौटने के बाद लखनऊ में इंटरव्यू देने की बात कह वह घर से निकला था। मगर मोबाइल बंद होने के बाद घरवालों ने उसकी खोजबीन की तो हत्या होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


सर्विलांस के जरिए छानबीन करने पर पुलिस का शक अमन की प्रेमिका सपना और उसके घरवालों पर गया। एसओ ने सपना और उसके पिता जगदंबा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। एसएसपी ने बताया कि खोराबार में किराए के कमरे में अमन और सपना साथ में रहते थे। अमन रुपये के लिए सपना का इस्तेमाल कर रहा था। शादी का दबाव बनाने पर जब उसने इन्कार कर दिया तो 27 जून को सपना के पिता, भाई और मामा पहुंचे और दोनों को गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में अमन को गोली मारकर गले में स्क्रू ड्राइवर से हमला कर उसकी हत्या कर दी और लाश हाईवे किनारे फेंक दिया। पुलिस ने सपना के साथ ही उसके पिता जगदंबा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल कार, पिस्टल, कारतूस और अमन का वोटर कार्ड बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग के दौरान हुआ प्रेम
एसएसपी ने बताया कि पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर अमन इंजीनियरिंग की तैयारी के सिलसिले में 2012 में गोरखपुर आया था और महादेव झारखंडी में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। इसी बीच सिघड़िया की सपना से उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों घर से एक साथ घूमने के लिए कई बार बाहर भी गए थे।

सपना के पिता को रिश्ता मंजूर नहीं था 
सपना के पिता को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। एक साल पहले सपना के पिता ने अमन पर छेड़छाड़ और रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था। घरवालों के विरोध करने पर दोनों खोराबार में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। लिव इन रिलेशन में रहने के बाद भी अमन के शादी से इन्कार करने पर सपना काफी आहत हो गई थी। उसने पिता को बुलाकर अमन पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।


एक साथ पकड़े जाने पर की हत्या
पुलिस लाइंस पहुंचे अमन के घरवालाें ने बताया कि एक साथ दोनों के पकड़े जाने के बाद ही सपना के पिता ने बेटे और साले के साथ मिलकर हत्या की है। रुपये मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप गलत है। जगदंबा की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह किसी को रुपये दे सके। घर वालों ने बताया कि अमन इकलौता बेटा था। उससे बड़ी दो बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed