फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dubblu reached gorakhpur on transit remond

ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर पहुंचा डब्लू, पकड़े गए साथी

Thu, 25 Aug 2016 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Thu, 25 Aug 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
Dubblu reached gorakhpur on transit remond
arrest - फोटो : demo
बिल्डर से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले बदमाश डब्लू यादव को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कैंट पुलिस बुधवार को गोरखपुर पहुंची। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बदमाश के दो साथी प्रॉपर्टी डीलरों को गिरफ्तार किया जिसमें एक देवरिया का रहने वाला है। शुक्रवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर के रहने वाले आनंद सिंह बिल्डर है। 15 जून को उनके मोबाइल पर फोन करके गुलरिहा, सेमरा नंबर एक के रहने वाले बदमाश डब्लू यादव ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस से शिकायत करने पर 21 जून को घर धावा बोलकर फायरिंग करने के साथ ही धमकी भरा पोस्टर चिपकाकर फरार हो गया था। बिल्डर की शिकायत पर कैंट पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। वारदात के बाद डब्लू थाणे चला गया। एडीजी लॉ एंड आर्डर के निर्देश पर यूपी एसटीएफ वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में थी।
विज्ञापन


21 अगस्त को एसटीएफ, कैंट पुलिस ने थाणे क्राइम ब्रांच की मदद से डब्लू को थाणे में गिरफ्तार किया था। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कैंट पुलिस बुधवार की शाम गोरखपुर पहुंची थी। पूछताछ के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज में रहने वाले डब्लू के साथी एवं प्रापर्टी डीलर रमेश मौर्य, देवरिया, रुद्रपुर के सुमदा के रहने वाले अरविंद पांडेय को गिरफ्तार किया। पुलिस की छानबीन में पता चला कि रमेश मौर्य से आनंद सिंह की कारोबारी अदावत थी। बदला लेने और परेशान करने के लिए डब्लू से फोन कराके 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने के साथ ही घर पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए प्रापर्टी डीलरों से पूछताछ चल रही है। देवरिया का रहने वाला अरविंद लखनऊ के गोमती नगर से असलहा तस्करी में जेल जा चुका है। रमेश मौर्य उर्फ बॉबी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed