फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   driver of ex minister eat poison and feed to his childlern

पूर्व मंत्री के ड्राइवर ने दो बच्चों के साथ खाया जहर 

Mon, 25 Apr 2016 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 25 Apr 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
driver of ex minister eat poison and feed to his childlern
जिला अस्पताल में छोटेकाजीपुर की गुनगुन, हर्षित व उनका पिता। - फोटो : shivharsh
पूर्व मंत्री के ड्राइवर ने सोमवार की दोपहर आठ साल के बेटे, चार साल की बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद खा लिया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार की शाम कहासुनी होने पर पत्नी को उसने मायके पहुंचा दिया था।
विज्ञापन


घर पर वह बेटा और बेटी के साथ था। सोमवार की दोपहर दो बजे कमरे में बच्चों के साथ बेड पर पड़े ड्राइवर के मुंह से झाग निकलता देख मां और भाई ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर उसके ससुराल वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन


कोतवाली के हजारीपुर निवासी रामआसर के दो बेटों में बड़ा बृजेश ड्राइवर है। दस साल पहले उसकी शादी खोआ मंडी में रहने वाली सोनी शर्मा से हुई थी। इनके दो बच्चे हर्षित (8) और बेटी गुनगुन (4) हैं। बृजेश दिलेजाकपुर में रहने वाले पूर्व मंत्री की गाड़ी चलाता है। रविवार की शाम वह नशे की हालत में घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी बात पर उसका पत्नी सोनी से विवाद हो गया। मारपीट होने पर उसने सूचना सास को देने के साथ ही बेटी को ले जाने के लिए कहा। किसी के न पहुंचने पर रात में उसने सोनी को खुद ससुराल पहुंचा दिया और बच्चों को अपने पास रख लिया। सोमवार की सुबह बृजेश पत्नी को बुलाने ससुराल गया लेकिन उसने आने से मना कर दिया। लौटने के बाद दोपहर में बेटे हर्षित, बेटी गुनगुन को जहर खिलाने के बाद उसने खुद भी खा लिया।

दोपहर दो बजे कमरे में तीनों के कराहने की आवाज सुनकर मां सुभावती देवी और छोटा भाई देवेश पहुंचे तो उसने जहर खाने की जानकारी दी। पुलिस के साथ ही बृजेश के ससुराल वालों को सूचना देकर परिवार वाले तीनों को जिला अस्पताल ले आए। खबर पाकर पत्नी सोनी भी मां और पिता के साथ जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस को उसने बताया कि बृजेश शराब पीने का आदी है। रात में आने के बाद अक्सर मारपीट करता है।

परिवार से अलग रहना चाहता है बृजेश

कुशीनगर, सेंदुरिया निवासी रामआसरे गांव में रहते हैं, जबकि बड़ा बेटा बृजेश, छोटा देवेश के अलावा उनकी पत्नी सुभावती हजारीपुर में रहते हैं। वर्ष 2008 में बृजेश की शादी हुई थी। मां और पत्नी में संबंध ठीक न होने के कारण रोजाना विवाद होता था। इसी से बचने के लिए बृजेश अलग रहना चाहता था।


ड्राइवर ने पारिवारिक कलह में जहर खाया है। पत्नी और मां के बीच संबंध ठीक न होने पर रोजाना घर में विवाद होने की जानकारी मिली है। बच्चों को चूहा मारने की दवा खिलाने के बाद वह खुद भी उसे निगल गया। डॉक्टर ने तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। 
- विजयराज सिंह, इंस्पेक्टर, कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed