फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   disabled teenager raped

विकलांग किशोरी को अकेली देख अधेड़ ने किया दुष्कर्म

Fri, 05 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 05 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
disabled teenager raped
विकलांग किशोरी से दुष्कर्म
 पिपराइच क्षेत्र में बुधवार की सुबह विकलांग किशोरी को घर में अकेला पाकर गांव के ही ड्राइवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पड़ोसी के घर गया छोटा भाई मौके पर पहुंचा तो उसकी पिटाई करने के बाद मोबाइल लेकर फरार हो गया। देर शाम परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी हाथ और पैर से विकलांग है। बुधवार की सुबह 10 बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ड्राइवर ओमप्रकाश तिवारी (40) उसके घर पहुंचा। उसने घरवालों के बारे में पूछा तो किशोरी ने उनके बाहर होने की जानकारी दी। घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर ड्राइवर ने किशोरी को कमरे में बंद कर रेप किया। शोर मचाने पर पड़ोसी के घर गया छोटा भाई वहां पहुंच गया। उसने जब ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश तो उसकी पिटाई कर वह मोबाइल लेकर फरार हो गया। पिपराइच पुलिस ओमप्रकाश के खिलाफ रेप करने और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


महिला के साथ युवक ने किया रेप
सहजनवां के पाली क्षेत्र में बुधवार की रात भोजन बनाते समय घर में पहुंचे युवक ने महिला के साथ रेप किया। शोर मचाने पर वह फरार हो गया। रात में परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि सहजनवां पुलिस घटना के संबंध में तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed