{"_id":"58135d464f1c1bcf75bc5531","slug":"delet-dispute-pandals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडाल हटाने पर विवाद, क्षतिपूर्ति देने पर माने लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंडाल हटाने पर विवाद, क्षतिपूर्ति देने पर माने लोग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 28 Oct 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरामपुर में गुरुवार की रात पुलिस ने सड़क पर बना पूजा पंडाल हटा दिया। जानकारी होने पर शुक्रवार की सुबह मौके पर जुटे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बातचीत के बाद सीओ ने नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन देकर लोगों को मनाया।
तिवारीपुर पुलिस गुरुवार की रात करीब एक बजे बहरामपुर मोहल्ले में पहुंची। सड़क पर लगाए गए पंडाल को हटाने के साथ ही पुलिस ने बल्ली उखाड़ दी। सुबह छह बजे जुटे लक्ष्मी पूजा समिति के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर हिंदू युवा वाहिनी के महानगर उपाध्यक्ष सौरभ विश्वकर्मा भी पहुंच गए। तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के बाद सीओ कोतवाली अशोक पांडेय और एसओ तिवारीपुर उपेंद्र यादव पहुंचे। पूजा समिति के लोग उनसे नुकसान की भरपाई की मांग करने लगे। मामला बढ़ने पर सीओ कोतवाली ने पंडाल हटाने में हुए नुकसान की भरपाई करने का भरोसा देकर शांत कराया जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।