फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body found at shahpur

शाहपुर में मिली लाश, हत्या की आशंका

Sun, 20 Nov 2016 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 20 Nov 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body found at shahpur
डेमो - फोटो : demo pic
शाहपुर इलाके में रविवार सुबह एक शव मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की पहचान जेल बाईपास पर स्थित एक ढाबे के बावर्ची के रूप में हुई। मृत मिले शख्स का मोबाइल फोन और साइकिल गायब है, जिस वजह से घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जेल बाईपास पर फातिमा अस्पताल के सामने शाकाहारी भोजनालय के नाम से ढाबा है। ढाबे पर करीब चार माह से पिपराइच के तुलसीदेउर गांव के रुदल प्रजापति भोजन पकाने का काम करते थे। शनिवार देर शाम ढाबा मालिक भोला से कुछ देर में लौट आने की बात कहकर वह कहीं चले गए। रविवार सुबह शव देखकर मॉर्निग वॉक कर रहे लोग वहीं जुटने लगे। नाइट ड्यूटी से घर लौट रहे अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड ने सड़क पर भीड़ देखी और पास जाकर शव देखा। उन्होंने उसकी पहचान कर ली। गार्ड ने ढाबा मालिक को रुदल के शव मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर पत्नी मालती भी मौके पर पहुंच गई। साइकिल और मोबाइल फोन नहीं मिलने पर मालती ने पति की हत्या की आशंका जताई है। ढाबे के दूसरे बावर्ची कुशीनगर, सेवरहीं, धर्मपुर निवासी छोटेलाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे दोनों बाइक से रजाई लेने रुदल के गांव गए थे। वहां उसके गांव के रुपेश ने दोनों को देसी शराब पिलाई थी। शाम करीब सात बजे रुदल अकेले ही अपनी साइकिल लेकर कहीं चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कराई जा रही है। वह नशे का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह सामने आ जाएगी, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- हेमराज मीणा, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed