फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime report in gorakhpur

बदमाश ने कर्मचारी से मांगी पांच लाख रुपये रंगदारी

Thu, 23 Jun 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 23 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
crime report in gorakhpur
अपराध - फोटो : अमर उजाला
न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बुधवार की शाम फोन करके बदमाश ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। पुलिस को सूचना देने पर उसने जान से मारने की धमकी देने के साथ ही फोन काट दिया। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



एसीजेएम द्वितीय के यहां तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश चंद्र यादव के पास बुधवार की शाम 5:38 बजे मोबाइल नंबर 8460051813 से फोन आया। फोन करने वाले ने पांच लाख रुपये मांगते हुए न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। सुरेश के नाम पूछने पर उसने कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस को मामले की जानकारी न देने की चेतावनी देकर फोन काट दिया। पीड़ित ने कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जिस नंबर से कॉल आई थी, जब उस पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ मिला। कैंट पुलिस अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। एसएसआई एसएन सिंह ने बताया कि रंगदारी मांगने वाले को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed