{"_id":"57ceed8e4f1c1b255631813b","slug":"contractor-shoot-to-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के ठेकेदार ने प्रापर्टी डीलर को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर निगम के ठेकेदार ने प्रापर्टी डीलर को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 06 Sep 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर के गायत्रीपुरम में मंगलवार की सुबह नाली बनाने को लेकर चली पंचायत में विवाद होने के बाद नगर निगम ठेकेदार ने प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर दी। पीठ में गोली लगने से घायल प्रापर्टी डीलर को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना में दोनों पक्ष के लोगों ने तहरीर दी है।
गायत्रीपुरम में मोहल्ले के रहने वाले ठेकेदार अजय शंकर राय नाली निर्माण करा रहे हैं। वहीं के श्याम बिहारी भट्ट अपनी जमीन में नाली बनाए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे थे। मंगलवार को विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत होनी थी। श्याम बिहारी और उनके भाई संकट भट्ट ने अपने परिचितों को पंचायत में बुलाया था। शाहपुर जंगल तुलसीराम आजादनगर के जामिल अली उर्फ अतुल अपने साथियों के साथ श्याम बिहारी के पक्ष में आया था। जामिल प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ मिट्टी की सप्लाई का काम करता है।
पंचायत के दौरान कहासुनी होने के बाद दोनों पक्ष में हाथापाई शुरू हो गई। गाली - गलौज शुरू होने पर ठेकेदार अजय शंकर राय और उनके पक्ष के लोगों ने असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पीठ में गोली लगने से जामिल घायल हो गया। घटना के बाद श्याम बिहारी पक्ष के लोगों ने ठेकेदार अजय शंकर के भाई अजित की पिटाई कर दी जिसमें उनका सिर फट गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक - दूसरे के खिलाफ फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए शाहपुर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
पंचायत के दौरान मारपीट के बाद फायरिंग हुई है। घटना के संबंध में दोनों पक्ष के लोगों ने एक - दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की छानबीन चल रही है। दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
- अभय मिश्रा, सीओ कैंट