फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   constable are not interested for bicycle

सिपाहियों को नहीं भा रही गश्त के लिए मिली साइकिल

Tue, 19 Apr 2016 01:19 AM IST
सतीश कुमार पांडेय, अमर उजाला, गोरखपुर।
सतीश कुमार पांडेय, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 19 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
constable are not interested for bicycle
प‌ु‌ल‌िस साइक‌िल
सिपाहियों को गश्त के लिए शासन की ओर से मिली साइकिल नहीं भा रही है। जिले में आई 30 साइकिलों को क्षेत्रफल के आधार पर 26 थानों में भेज दिया गया। थाने में साइकिल के पहुंचने के बाद इसे मालखाना और थानेदार के आवास में रख दिया गया। थाने पर तैनात सिपाही बाजार, कस्बे में रोजाना गश्त करने के लिए निकलते तो हैं लेकिन साइकिल से नहीं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने छह महीने पहले साइकिल से गश्त करने का फरमान जारी किया था। निर्देश के क्रम में सभी थानों में एक से दो साइकिल भेजी गई थी। योजना के तहत जिले में 30 साइकिलें आईं थीं। अधिकारियों के निर्देश पर जिले के सभी थाने में भेज भी दिया गया। साइकिल से सिपाहियों को रोजाना भीड़-भाड़ वाले इलाके के साथ ही बाजार, संकरी गली में घूमकर गश्त करना था।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस से साइकिल थाने तो पहुंच गई लेकिन इसे लेकर बाजार में गश्त करने कोई सिपाही नहीं पहुंचा। थाने में रखी साइकिल गायब न हो इसके लिए मालखाना के साथ ही एसओ के आवास परिसर में रख दिया गया। इस्तेमाल न होने के कारण अधिकांश साइकिल खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल से सिपाहियों के क्षेत्र में गश्त करने से उनका स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों ठीक रहने का तर्क दिया गया था लेकिन व्यवस्था किसी को पसंद नहीं आई। 


स्थिति की करेंगे समीक्षा : डीआईजी
डीआईजी रेंज शिवसागर सिंह ने बताया कि गश्त के लिए थानों पर भेजी गई साइकिल किस हाल में है, इसका इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा इसकी समीक्षा होगी। रेंज के सभी पुलिस कप्तान, एडिशन एसपी और सीओ से मुआयना के दौरान इस बिंदु पर जांच करने को कहा जाएगा। सिपाहियों से बात कर साइकिल से गश्त करने में होने वाली दिक्कत को जानेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed