{"_id":"594145894f1c1b7b788b456e","slug":"cm-is-strict-to-maintain-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून-व्यवस्था में सुधार पर सीएम सख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानून-व्यवस्था में सुधार पर सीएम सख्त
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री बनने के बाद पांचवीं बार शहर आए योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए बुधवार को कड़े तेवर दिखाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन और वन कटान पर नकेल कसी जा चुकी है। सरकारी और गरीब की जमीन पर कब्जा करने वाले अब सुधर जाएं। कब्जा खाली करके हट जाएं। जल्द ही पुलिस, प्रशासन का डंडा चलेगा। एंटी भूमाफिया सेल का गठन किया जा चुका है। संगठनात्मक अपराधियों को भी सूचीबद्ध किया जा रहा है।
गोपालगंल उर्फ हरनामपुर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण और सहभोज करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने राशन माफिया को भी कड़ा संदेश दिया। कहा कि जिलाधिकारी कैंप लगवाकर राशन कार्ड बनवाएं। राशन सही लाभार्थी तक पहुंचे, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। अब गरीबों का राशन बांग्लादेश या फिर नेपाल पहुंचा तो राशन माफिया को यूपी छोड़ना होगा। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यूपी के सभी जिले वीआईपी हैं। किसी एक जिले को वीआईपी कहना गलत होगा। कानून के लिए सब बराबर हैं। सरकार यूपी की 22 करोड़ जनता के लिए काम कर रही है। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कैंपियरगंज से विधायक फतेह बहादुर सिंह और फरेंदा से विधायक बजरंग बहादुर सिंह से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं।
विज्ञापन
36 लाख मीट्रिक टन खरीदा गेहूं
यूपी सरकार ने किसानों के हित में तमाम फैसले लिए हैं। पहले गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाया, फिर सीधे किसानों से 36 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा। यह आंकड़ा पिछले सालों की तुलना में चार गुना ज्यादा है। मुख्यमंत्री ने धान की खरीद में भी किसानों को राहत देने का भरोसा दिलाया और कहा कि निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा।
ट्रांसफार्मर खराब तो डायल करें 1912
बिजली आपूर्ति सुधरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब हुए तो 48 घंटे और शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बदले जाएंगे। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1912 जारी किया गया है। इस व्यवस्था में बाधक बनने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा।