{"_id":"572378874f1c1b807aa9164c","slug":"chain-snetching-with-a-teacher-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने लूटी शिक्षिका की चेन, बाइक से गिरकर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने लूटी शिक्षिका की चेन, बाइक से गिरकर घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 29 Apr 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती नीतू सिंह। इन्हीं के साथ हुई है चेन स्नेचिंग।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम आवास के पास शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने शिक्षिका की चेन लूट ली। छीना-झपटी में बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरकर शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। आसपास के लोगों की मदद से उनके पति ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की खोजबीन कर रही है।
शाहपुर, बिछिया की रहने वाली नीतू सिंह प्राथमिक विद्यालय पीएसी कैंप में सहायक अध्यापक हैं। शुक्रवार को डायट से निकलने वाले सर्वशिक्षा अभियान की रैली में शामिल होने के लिए वह पति संजीव सिंह के साथ बाइक से जा रही थीं। आरटीओ आफिस और डीएम आवास के बीच में पीछे से काले रंग की बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर नीतू की चेन छीनने का प्रयास किया।
नजर पड़ने पर उन्होंने बचना चाहा, लेकिन बदमाश चेन लूटकर गोलघर की तरफ भाग निकले। बाइक अनियंत्रित होने से नीतू सड़क पर गिर गईं। उनके सिर और कंधे में गंभीर चोट लग गई। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद संजीव ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर सीओ कैंट, इंस्पेक्टर के साथ पहुंचे। पीड़ित से बातचीत कर बदमाशों की हुलिया पता की। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे शिक्षक
नीतू के साथ हुई घटना की जानकारी के बाद करीब 20 शिक्षक हालचाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। वारदात पर आक्रोश जताते हुए उन्होंने पुलिस से बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी सीओ कैंट से इस मामले में बात की।