{"_id":"572f6d594f1c1bbf5a5ccea9","slug":"chain-snetching","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने मायके जा रही महिला की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने मायके जा रही महिला की चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 08 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
कैंपियरगंज क्षेत्र में शनिवार की रात बदमाशों ने युवक पर पिस्टल तान उसकी मां की चेन लूट ली। बेटे के साथ बाइक से वह मायके जा रही थीं। वारदात के बाद बदमाश पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी कर छानबीन की लेकिन वह नहीं मिले।
कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर निवासी प्रभाकर दुबे की पत्नी शैल कुमारी का मायका मझौना में है। शनिवार की रात 8:30 बजे बेटे विनायक दूबे के साथ वह बाइक से मायके जा रही थीं। फरदहनी गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल तानकर विनायक को रोक लिया।
बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने करीब आने के बाद जान से मारने की धमकी देकर शैल कुमारी के सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मां के साथ मझौना गांव में पहुंचकर पीड़ित ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची कैंपियरगंज पुलिस ने बदमाशों का हुलिया जानने के बाद घेराबंदी कर उनकी तलाश किया लेकिन मिले नहीं। रविवार की सुबह विनायक की तहरीर पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया।